Q1. प्रथम 50 प्राकृत संख्याओं (Natural Numbers) का औसत क्या होगा?
Q2. प्रथम 20 पूर्ण संख्याओं (Whole Numbers) का औसत ज्ञात कीजिए।
Q3. प्रथम 10 अभाज्य संख्याओं (Prime Numbers) का औसत क्या होगा?
Q4. डेटा सेट 4, 7, 8, 9, 10, 12, 15 का माध्यिका (Median) ज्ञात कीजिए।
Q5. दी गई संख्याओं 5, 8, 5, 9, 5, 12, 8, 10, 5 का बहुलक (Mode) क्या होगा?
Q6. प्रथम 15 विषम संख्याओं (Odd Numbers) का औसत क्या होगा?
Q7. प्रथम 20 सम संख्याओं (Even Numbers) का औसत ज्ञात कीजिए।
Q8. डेटा सेट 3, 5, 7, 8, 12, 15, 17, 21 की माध्यिका (Median) क्या होगी?
Q9. यदि किसी डेटा का माध्य (Mean) 12 है और बहुलक (Mode) 18 है, तो आनुभविक संबंध (Empirical Formula) का उपयोग करके माध्यिका ज्ञात कीजिए।
Q10. 3 के प्रथम 9 गुणजों (Multiples) का औसत क्या होगा?
Q11. 7 लगातार प्राकृत संख्याओं का औसत 20 है। इनमें से सबसे बड़ी संख्या कौन सी है?
Q12. 9 लगातार विषम संख्याओं का औसत 53 है। सबसे छोटी विषम संख्या ज्ञात कीजिए।
Q13. डेटा सेट 12, 15, 12, 18, 15, 12, 20, 18 का बहुलक क्या होगा?
Q14. 1 से 30 तक की सभी अभाज्य संख्याओं का औसत क्या होगा (दशमलव के दो स्थानों तक)?
Q15. प्रथम 10 प्राकृत संख्याओं के वर्गों (Squares) का औसत क्या होगा?